{"_id":"5f0361c68ebc3e43360179c0","slug":"imlakh-will-have-assets-worth-five-crores-muzaffarnagar-news-mrt489973689","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित इमलाख की पांच करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित इमलाख की पांच करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
इमलाख की पांच करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी इमलाख खान की अवैध धंधों से अर्जित की गई करीब पांच करोड़ की संपत्ति बहुत जल्द पुलिस-प्रशासन द्वारा कुर्क की जाएगी। पुलिस ने इमलाख खान की इस बेशकीमती संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। इस संपत्ति में छह से अधिक प्लाट के साथ ही अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि इमलाख खान रुड़की रोड स्थित चर्चित बाबा कोचिंग सेंटर के जरिये चर्चा में आया था, जहां उस पर फर्जी शैक्षणिक डिग्रियां बांटने के आरोप लगे थे। इसके बाद उस पर धोखाधड़ी व ठगी के मुकदमे दर्ज होते गए। इसी दौरान दो जून 2017 को गांव शेरपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में इमलाख खान का नाम आने के बाद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इमलाख की करीब पांच करोड़ कीमत की संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
आपराधिक छवि के कुछ परिवार भी जद में
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार समेत कई मोहल्लों के आपराधिक छवि वाले कुछ चर्चित परिवार भी पुलिस कार्रवाई की जद में हैं। इनमें मुख्य रूप से कबाड़ के काम से जुड़ा मीनाक्षी चौक निवासी एक चर्चित परिवार शामिल है, जिसके पांच सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक सदस्य तो सीएए बवाल के मुख्य मुकदमे में नामजद है और उसके खिलाफ हाल ही में युवती के अपहरण का भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। वहीं, गोकशी के अवैध धंधे से जुड़े दो परिवार और कुछ अन्य लोग भी पुलिस कार्रवाई की जद में हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आपराधिक छवि वाले परिवार व उसके सदस्यों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।