{"_id":"5f07520f8ebc3e636b75c3ec","slug":"imlakh-s-property-worth-60-lakhs-seized-muzaffarnagar-news-mrt4904450103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल माफिया इमलाख की 60 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल माफिया इमलाख की 60 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने डीएम के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर व नकल माफिया इमलाख की 60 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसकी 60 लाख रुपये कीमत की चल और अचल संपत्ति को सीज किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शहर कोतवाली के गांव शेरनगर निवासी इमलाख वर्ष 2008 से संगठित गिरोह बनाकर लगातार संगीन अपराध कर रहा है। उसने वर्ष 2017 में ग्राम शेरपुर में गयी पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर एवं पथराव के अलावा मारपीट भी की थी। पुलिस की डायल-100 की गाड़ी में तोड़फोड़ तथा पुलिस की चीता मोबाइल 4 व 5 को आग लगाकर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था। वह नकल माफिया भी रहा। एसएसपी ने बताया कि इमलाख के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, क्रिमिनल लॉ एक्ट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी आदि संगीन धाराओं में जनपद मुजफ्फरनगर में करीब आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। इमलाख द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई चल, अचल संपत्ति को जब्त किया गया। गांव शेरनगर के पास उसकी संपत्ति को सीज करने का बोर्ड लगा दिया है। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे।