{"_id":"6159fa3c8ebc3e57153b7326","slug":"illegal-recovery-in-the-name-of-district-panchayat-from-trucks-laden-with-wood-muzaffarnagar-news-mrt559088753","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लदे ट्रकों से जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी लदे ट्रकों से जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली
विज्ञापन
रोहाना में अवैध वसूली करने के आरोपी की पिटाई से घायल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोहाना/मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के नाम पर लकड़ी लदे ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे लोगों ने वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाकियू ने लहूलुहान ट्रक चालक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराते हुए वसूली बंद न होनेपर टोल फ्री करने की चेतावनी दी है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर काफी समय सेरोहाना में पेट्रोल पंप के सामने कुछ लोगों द्वारा जिला पंचायत के नाम पर लकड़ी लदे वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। शनिवार देर रात करीब दो बजे भी उक्त लोगों द्वारा प्लाई से लदे सीतापुर से आते ट्रक को रोककर उससे अवैध वसूली का प्रयास किया गया। ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बाइकों से ट्रक का पीछा करते हुए टोलप्लाजा के पास ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद हमलावरों ने ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। ट्रक चालक ने टोल प्लाजा पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर किसी तरह जान बचाई।
इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हमलावरों का पीछा किया, जिस पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायल ट्रक चालक अचेत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। भाकियू कार्यकर्ता संजीव भारद्वाज का आरोप है कि करीब एक माह से लगातार कुछ लोगों द्वारा जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने ट्रक चालक के हमलावरों और अवैध वसूली करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर टोल फ्री किए जाने की चेतावनी दी है।