फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal possession of pond land in Meerapur

मीरापुर में तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

Tue, 30 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession of pond land in Meerapur
मीरापुर कस्बे के तालाब पर अतिक्रमण कर बनाये गये प्रधानमन्त्री आवास योजना के मकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के सबसे बड़े तालाब पर रसूखदारों ने अवैध कब्जा कर मकान-दुकानों का निर्माण कर लिया है। कुछ लोगों ने तो अवैध कब्जे पर पीएम आवास योजना का पैसा मंजूर कराकर पहली किश्त भी प्राप्त कर लिए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने ईओ व लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कस्बा स्थित कच्चा-पक्का तालाब की बेशकीमती जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान-दुकानें बना लिए हैं। अवैध कब्जा करने वालों में नगर पंचायत के ही कुछ सभासदों के चहेते शामिल हैं, जिन्होंने जमीन पर पीएम आवास योजना को भी मंजूर कराकर पहली किश्त का पैसा तक सरकार से ले लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत सरकारी जमीन की इस लूट पर अंकुश नहीं लगा पाई है, जिससे धीरे-धीरे इस ऐतिहासिक तालाब का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल राजीव लोचन खुद इस तालाब की जमीन पर 27 लोगों द्वारा मकान-दुकान बनाने और 12 लोगों द्वारा अवैध कब्जे पर पीएम आवास योजना स्वीकृत करा लिए जाने की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। अब मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नगर पंचायत ईओ व लेखपाल को भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
हलका लेखपाल राजीव लोचन का कहना है कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं और जल्द सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed