{"_id":"65d0a6046581f54c6800a88e","slug":"illegal-occupation-of-government-land-will-not-be-tolerated-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-117093-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने उमरपुर गांव में जाकर चकरोड़ पर किए गए अवैध कब्जे को गेंहू की खड़ी फसल को जोतकर कब्जा मुक्त करवाया। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि उमरपुर गांव की अनिता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि गांव के चकरोड़ संख्या 1241 रकबा 0.0400 राजस्व अभिलेख में चकमार्ग में दर्ज है। इस भूमि पर गांव के असरदार व्यक्ति ने अवैध कब्जा करके गेंहू की फसल बोई है। इसके चलते ग्रामीणाें को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ उमरपुर पहुंचीं। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से पैमाइश करवाकर गेंहू की फसल को नष्ट कर चकरोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। उन्होेंने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।