{"_id":"62658d590d7be36b692f6b02","slug":"illegal-occupation-of-69-thousand-square-meters-of-land-in-deoband-tehsil-area-devband-news-mrt5857818118","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद तहसील में 69 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हैं अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद तहसील में 69 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हैं अवैध कब्जे
विज्ञापन
देवबंद तहसील क्षेत्र में 69 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हैं अवैध कब्जे
लेखपालों की मदद से 457 जगह की गई चिह्नित, जमीन जल्द होगी कब्जा मुक्त : एसडीएम
देवबंद। तहसील क्षेत्र में 69 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन और तालाबों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। राजस्व विभाग ने ऐसी 457 जगह चिह्नित की हैं, जिन पर कब्जे हैं। उन्हें कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि तहसील के गांवों में जितनी भी सरकारी भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें लेखपालों की मदद से चिह्नित कराकर सूची बनवा ली गई है। इसके बाद ग्रामवार कब्जा मुक्त कराने को कार्रवाई शुरू की गई है। फलौदा रहमतपुर में दो तालाब के नंबर थे, बाकी सभी सरकारी भूमि थी, जिसे कब्जामुक्त करा लिया गया। उन्होंने बताया कि तहसील में 457 जगह चिह्नित की गई हैं, जिन पर अवैध कब्जे हैं। यह भूमि करीब 69 हजार वर्ग मीटर है। जमीन से अस्थायी कब्जा हटाने के लिए किसी तरह का नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जिन जमीनों पर स्थायी कब्जे कर रखे हैं, उनको हटाने के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाई जाती है। एसडीएम ने चेतावनी दी यदि कब्जा हटाने के बाद फिर से कब्जा किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद