{"_id":"61bb8031d01be33d0e295118","slug":"illegal-liquor-making-busted-two-arrested-including-woman-khatauli-news-mrt5693767151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़, महिला सहित दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़, महिला सहित दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कवाल के बाग में स्थित ट्यूबवेल पर छापा मारकर अवैध शराब (अपमिश्रित शराब) बनाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से महिला सहित दो आरोपी पकड़ लिए, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव कवाल के पास सरदार के बाग में स्थित ट्यूबवेल में अप मिश्रित शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ ट्यूबवेल पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने थाना खतौली के होली चौक, पक्का बाग निवासी सरोज देवी पत्नी नरेश, जिला गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के गांव पतला निवासी संजय कुमार को मौके से पकड़ लिया। जबकि इनके दो साथी मेरठ के थाना टीपी नगर निवासी देवेंद्र, दिल्ली के शिव विहार, करावल नगर, थाना सीलमपुर निवासी रंजन कुमार फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 511 पव्वे अप मिश्रित शराब, 495 खाली पव्वे, 1280 ढक्कन, दो किलो यूरिया, 500 ग्राम नौसादर, चार लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने महिला सहित दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।