फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal liquor factory caught in Begrajpur

बेगराजपुर में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory caught in Begrajpur
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान मौजूद अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोपी (नीचे बैठ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र केे बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध शराब फैक्टरी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 13 आरोेपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक सरकारी ठेके का सेल्समैन भी शामिल है। मौके से लाखों कीमत की नकली शराब, खाली पव्वे, होलोग्राम, रैपर के साथ ही तीन कारें भी बरामद की गईं हैं। शासन द्वारा नकली शराब फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में क्राइम ब्रांच व मंसूरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने नकली शराब तैयार कर रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 2400 लीटर एल्कोहल, 55 हजार खाली पव्वे, 82 हजार रैपर, 45 हजार बार कोड, विभिन्न ब्रांड्स की शराब के 20 हजार ढक्कन, पव्वों पर सील लगाने की मशीन के साथ ही तीन कारें भी बरामद की गईं। साथ ही तीन पेटी एक कंपनी मार्का नकली शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि नकली शराब को उत्तराखंड के साथ ही यूपी के भी कई शहरों में सप्लाई किया जा रहा था। वर्तमान में आरोपी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर नकली शराब तैयार कर रहे थे, जिससे बड़ी अनहोनी होने की आशंका थी। इसके अलावा, जनपद के तीन सरकारी ठेकों पर भी नकली शराब सप्लाई की जा रही थी, जिसके सेल्समैन प्रदीप कुमार निवासी गांधीनगर को भी आरोपियों के साथ ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ मुरली व सोनू उर्फ मनोज पहले मंसूरपुर डिस्टलरी में काम करते थे, जहां से नौकरी छोड़कर वे अब खुद की नकली शराब तैयार कर रहे थे। इनमें से कुछ आरोपी इससे पहले भी नकली शराब बनाने के आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। शासन द्वारा नकली शराब फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed