फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal firecrackers worth one million caught in Dal Mandi

दाल मंडी में पकड़े गए दस लाख के अवैध पटाखे

Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecrackers worth one million caught in Dal Mandi
मुजफ्फरनगर के दाल मंडी में दुकान में रखे पटाखे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दाल मंडी में पकड़े गए दस लाख के अवैध पटाखे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दाल मंडी में एक मकान में छापामारी करते हुए दीपावली को लेकर अवैध रुप से जमा किए पटाखे पकडे़ है। मकान में बने गोदाम से बरामद पटाखों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी मिली कि दालमंडी स्थित एक मकान में दीपावली के लिए अवैध रुप से पटाखे रखे गए है। सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार श्रीवास्तव व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर दाल मंडी में स्थित मकान में छापा मारा। भारी फोर्स के साथ मकान में अचानक पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मकान के भीतर ही गोदाम बनाकर पटाखे जमा किए थे। पुलिस ने मकान से पटाखों को जब्त कर लिया है। इस मामले को लेकर पटाखे रखने वाले अमन मित्तल पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। मकान से बरामद पटाखों की कीमत लगभग दस लाख रुपये है। भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक सामग्री को कोतवाली में लाया गया है। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अमन मित्तल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से और कैसे आए पटाखे
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि शहर के बीचोंबीच दाल मंडी में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कैसे जमा किए गए। पटाखें से कहां पर बनवाए गए और किस तरह यहां लाए गए। इस बीच पुलिस चेकिंग में पटाखे क्यों नहीं पकड़े गए।

मुजफ्फरनगर के दाल मंडी में पटाखों के भडारण की जांच करती पुलिस।

मुजफ्फरनगर के दाल मंडी में पटाखों के भडारण की जांच करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed