{"_id":"64564f416506b85e030fd5b4","slug":"illegal-firecracker-factory-caught-in-nagwa-village-two-youths-arrested-muzaffarnagar-news-c-14-1-213102-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नगवा गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नगवा गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने गोदाम से विस्फोटक पदार्थ और अन्य सामान भी बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। पुलिस ने नगवा गांव के धर्म कांटे के पास गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पकड़ी। मौके से पुलिस ने पटाखे बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोदाम से विस्फोटक पदार्थ और अन्य सामान भी बरामद किया।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने शनिवार को नगवा गांव में धर्म कांटे के पास स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बने-अधबने पटाखे, कोयले का बुरादा, गंधक, बारूद, रेत का बोरा और अन्य सामान बरामद किया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मंगेश कुमार पुत्र रामपाल और सौरभ उर्फ सोनू पुत्र विनोद निवासी नगवा गांव बताए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर दिया।