फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal commission from farmers in vegetable market morna

सब्जी मंडी में अवैध कमीशन ने तूल पकड़ा

Thu, 18 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal commission from farmers in vegetable market morna
मोरना में सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
मोरना। सब्जी मंडी मोरना में किसानों और मजदूरों से अवैध रूप से लिए जा रहे कमीशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने इसकी अधिकारियों से शिकायत करते हुए गैर कानूनी कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की बात कही। वहीं इस मामले मेें सामाजिक संगठन, भाकियू संगठनों ने अवैध कमीशनखोरों के विरूद्ध रोकने को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोरना-जानसठ मार्ग पर झब्बर चौराहे पर बिना परमिशन के सब्जी मंडी लगाई जा रही है, जिसमें आढ़ती किसानों और मजदूरों से अवैध रुप से 17 प्रतिशत का कमीशन वसूल रहे हैं। जहां मोरना क्षेत्र जानलेवा कोरोना बीमारी से काफी हद तक बचा हुआ है, वहीं मोरना सब्जी मंडी कोरोना बीमारी की मुख्य वजह न बन जाए, इसको लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई।
विज्ञापन

नमामी गंगे के सहसयोजंक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि यह बीमारी फैलने के साथ घातक भी है। मंडी में खरीदारी के बीच भीड़ की आपधापी को रोकने की जिम्मेदारी और व्यवस्था पुलिस प्रशासन की है। एसडीएम को मामले को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। बिना लाइसेंस अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। गलत कार्य को हर हाल में रोकना होगा। सरकार के बनाए नियम से सब्जी मंडी का आयोजन होना चाहिए। भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य डा. दिनेश धीमान ने बताया कि किसान मजदूर का शोषण होना शर्म की बात है। अवैध रूप से मंडी का आयोजन होना ही गलत है। सबसे पहले मंडी स्थल पर कोरोना बीमारी से बचाव की व्यवस्था हो। मानव जीवन से किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर शासन प्रशासन से उच्च स्तर पर शिकायत कर कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य पुत्र अमित राठी ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप कार्य नहीं होना और किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। अवैध रूप से कमीशन ले रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों को यह मामला अवगत कराया जाएगा। सरकार किसान हित कार्य करने को प्राथमिकता देती है ना कि किसानों का शोषण करने वालों को। जिला पंचायत सदस्य पति हरीश राठी बब्बू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित को प्राथमिकता दे रही है। मोरना सब्जी मंडी में दलालों द्वारा किसान व मजदूर का शोषण किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू तोमर जिला अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि दलालों का मंडी में प्रवेश बंद होना चाहिए। किसान व मजदूर जहां चाहे, बिना कमीशन दिए अपना सामान बेच सकते हैं। यह अन्याय है इसके विरुद्ध आंदोलन होगा। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष विकास डायरेक्टर ने कहा कि संगठन ने हमेशा किसान हित की लड़ाई लड़ी है। किसान का शोषण बर्दाश्त के बाहर है, इसके लिए शासन प्रशासन का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed