{"_id":"613cf7088ebc3e494b23e27e","slug":"illegal-biodiesel-pump-caught-in-saidpur-kalan-muzaffarnagar-news-mrt555801485","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर कलां में अवैध बायोडीजल पंप का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर कलां में अवैध बायोडीजल पंप का खुलासा
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र में सीज किया गया अवैध पेट्रोल पंप्।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सैदपुर कलां में अवैध बायोडीजल पंप पकड़ा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव सैदपुर कलां में अवैध रूप से चल रहे बायोडीजल पंप को नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की टीम ने छापा मारकर सील कर दिया। मौके पर बायोडीजल की आड़ में डीजल की बिक्री होती पाई गई। इस मामले में पंप मालिक और सेल्समैन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस पंप को भी सील कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में प्रशासन को काफी समय से अवैध रूप से बायोडीजल पंप खोलकर उसकी आड़ में डीजल-पेट्रोल की बिक्री किए जाने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। शनिवार को प्रशासन ने उक्त बायोडीजल पंप पर छापा मारा। नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम बायोडीजल पंप पर पहुंची, तो वहां डीजल की बिक्री होते मिली। इस पर टीम ने उक्त पंप को तत्काल प्रभाव से सील करते हुए वहां से अवैध रूप से भंडारित किया गया डीजल भी बरामद कर लिया गया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि मामले में पंप मालिक गांव बरला निवासी ज्ञान सिंह, सेल्समैन गांव सांझक निवासी विकास के साथ ही भूमि मालिक सैदपुर कलां निवासी नवेद के खिलाफ भी चरथावल थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चरथावल क्षेत्र में अवैध पेट्रोल पंप को सीज करते अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन