{"_id":"67bb17b32665be20a1093635","slug":"illegal-arms-supplier-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-140256-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। पुलिस ने बुढ़ाना-बड़कता मार्ग पर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए। प्रेसवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकडा गया युवक अवैध हथियारों का सप्लायर है।
इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को बुढ़ाना-बड़कता मार्ग पर पुलिया के पास अवैध हथियार सप्लायर के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए।
कोतवाली में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया युवक मयंक कुमार उर्फ सागर क्षेत्र के गांव नसीरपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कस्बे के मोहल्ला कृष्णापुरी में रह रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर मयंक का चालान कर दिया।