{"_id":"6898f243868c38c38f059d8a","slug":"iia-will-assess-the-potential-damage-caused-by-trumps-tariffs-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-151856-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रंप के लगाए टैरिफ के संभावित नुकसान का आकलन करेगा आईआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रंप के लगाए टैरिफ के संभावित नुकसान का आकलन करेगा आईआईए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमेरिकी सरकार की ओर से भारतीय उत्पाद के आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से होने वाले नुकसान का आकलन करने में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जुट गया है। संगठन की ओर से अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होने वाली इंडस्ट्रीज का भी पता लगाया जा रहा है।
अमेरिका ने भारत से आयातित माल पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चेप्टर लगाए गए टैरिफ से होने वाले प्रभाव का आकलन में जुटा है। इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि टैरिफ के दायरे में आए उत्पाद का निर्यात प्रभावित होता है तो परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से जनपद के उद्योग पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
सरकार के सहयोग की रहेगी आवश्यकता : अमित जैन
आईआईए अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि अमेरिका की ओर से भारत से आयातित उत्पाद पर की गई 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा से परोक्ष रूप से जनपद का उद्योग भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि ऐसे हालात में सरकार स्थानीय उद्योगों को जिंदा रखने के लिए कुछ रियायत दे। हालांकि अभी आईआईए टैरिफ की घोषणा से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
बंदिश कम होने से आगे बढ़ सकेेंगे उद्योग : भीमसेन कंसल
उद्यमी भीमसेन कंसल का कहना है कि अमेरिका भारतीय माल पर भारी टैरिफ लगा रहा है। इन हालात में सरकार और प्रशासन को स्थानीय उद्यमियों को रियायत देने के साथ ही नियमों में भी शिथिलता देनी पड़ेगी। एक बड़ी ताकत के मुकाबले स्थानीय उद्यमियों को खड़ा रखने के लिए सरकार को उनके साथ खड़ा रहना होगा।
उद्यमी अपनी ताकत से आत्मनिर्भर बनेंगे : पवन गोयल
आईआईए के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल का कहना है कि जनपद का उद्यम परोक्ष रूप से टैरिफ लगने से प्रभावित होगा। कहा कि वह पेपर कोन बनाते हैं। टैक्सटाइल इंडस्ट्री प्रभावित होने से उनका उद्योग भी प्रभावित होगा। उद्यमियों को अपनी ताकत से आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। आईआईए भी ऐसे ही मामलों को लेकर अध्ययन कर रही है।