{"_id":"6838b41f4cd9580e750fec88","slug":"iia-raised-the-issue-corporation-officials-assured-solution-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-146732-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आईआईए ने रखी समस्या, निगम अधिकारियों ने दिया निदान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आईआईए ने रखी समस्या, निगम अधिकारियों ने दिया निदान का आश्वासन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक एनके मिश्रा और कामर्शियल निदेशक संजय जैन ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। आईआईए की ओर से दोनों अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया।
आईआईए चेयरमैन पवन गोयल ने बताया कि स्टेडियम के समीप स्थित सर्किल ऑफिस पर निगम के दोनों आला अधिकारियों से वार्ता हुई। जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से वीसीबी लगाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है, जबकि सभी मध्य व उच्च वोल्टेज उपभोक्ताओं के पास विद्युत सुरक्षा के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं। इसके अलावा सुझाव दिया गया कि विभाग की ओर से मीटर टेस्टिंग का कार्य रविवार या शुक्रवार को किया जाना चाहिए।
यदि अन्य किसी दिन टेस्ट करना अनिवार्य हो, तो फीडर का शटडाउन तय समय पर लेना चाहिए ताकि अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। बताया कि दोनों अधिकारियों की जानकारी में लाया गया कि विद्युत बिल में जो फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है। उसका कार्यालय आदेश और गणना बिल के साथ उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही। यह जानकारी उपभोक्ताओं को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
मांग की गई कि सभी औद्योगिक फीडर पर शटडाउन की संख्या और कुल समय का चार्ट विद्युत उद्योग बंधु में साझा किया जाना चाहिए। आईआईए वाइस चेयरमैन सुशील अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल मित्तल, पीआरओ राज शाह, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर गर्ग, एफसी मोगा, अरविंद गुप्ता, जगमोहन गोयल, अशोक शाह, फैसल राणा, अक्षत जैन उपस्थित रहे।