फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IG Nachiketa Jha starts investigation into Khubbapur slap case

Muzaffarnagar : आईजी मेरठ नचिकेता झा ने शुरू की खुब्बापुर के थप्पड़ मामले की जांच, जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

Tue, 10 Oct 2023 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:32 PM IST
सार

शासन ने जनपद मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर प्रकरण में छात्र को थप्पड़ मारने की घटना की जांच आईजी मेरठ नचिकेता झा, (पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ ) को सौंपी गई है। सोमवार को आईजी ने खुब्बापुर पहुंचकर शिक्षिका और छात्र से अलग अलग बातचीत कर मामले की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
IG Nachiketa Jha starts investigation into Khubbapur slap case
आईजी नचिकेता झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खुब्बापुर गांव के स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र को थप्पड़ लगवाने के मामले में पर्यवेक्षण के लिए नामित पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता झा ने मंसूरपुर थाने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पीड़ित छात्र और आरोपी शिक्षिका से अलग-अलग बात की गई। पुलिस की अब तक की कार्रवाई के दस्तावेज भी उन्होंने देखे।

विज्ञापन


इसी साल 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की खुब्बापुर स्कूल में पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच आईपीएस अधिकारी से कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

सोमवार को नामित जांच अधिकारी आईजी मेरठ नचिकेता झा मंसूरपुर थाने पहुंचे और उन्होंने अब तक इस केस में की गई पुलिस कार्रवाई के विषय में जानकारी ली। इसके अलावा दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर उनका पक्ष जाना। इस दौरान थाने में एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर मौजूद रहे।

यह था पूरा मामला 
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के एलकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप लगाया गया। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी।

IG Nachiketa Jha starts investigation into Khubbapur slap case
थप्पड़ कांड, मुजफ्फरनगर - फोटो : Amar Ujala

आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं कराया गया है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर ही शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक रोजाना घर पर पहुंचकर छात्र को पढ़ाने का कार्य करेगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर को एफआईआर में बदल दिया गया था। किशोर न्याय अधिनियम की धारा बढ़ाकर जांच की जा रही है।
 
आईजी मेरठ ने थाना मंसूरपुर पहुंंच कर खुब्बापुर प्रकरण में कार्रवाई की समीक्षा की और दोनों पक्षों से उनका पक्ष भी जाना - संजीव सुमन, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed