फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you want respect for yourself, do it for others: Naresh Chand

खुद का सम्मान चाहते है तो दूसरों का भी करें : नरेश चंद

Thu, 30 Mar 2023 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
If you want respect for yourself, do it for others: Naresh Chand
जैन स्थानक नई मंडी में श्रीराम नवमी और समन्वय दिवस आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन संत नरेश चंद महाराज ने कहा कि यदि आप खुद का सम्मान चाहते हैं कि इसके लिए दूसरों का सम्मान करना जरूरी है। रिश्तों में आ रही कड़वाहट का सबसे बड़ा कारण यही है कि हम अपने बड़ों का सम्मान करना भूल गए है, जिसका सीधा असर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने रिश्तों में कभी किसी तरह का भेदभाव नहीं किया।
जैन स्थानक नई मंडी में श्रीराम नवमी और समन्वय दिवस पर प्रवचन करते हुए संघ संचालक नरेश चंद महाराज ने बड़ों के सम्मान की सीख दी। जैन अनुयायियों से पूछा कि कितने लोग सुबह उठकर अपने माता-पिता को प्रणाम करते है। यदि हम ऐसा नहीं करते तो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे देंगे। अच्छे जीवन के लिए सरलता, उदारता और संतोष का भाव जरूर चाहिए।
विज्ञापन

नवनीत मुनि महाराज ने कहा कि उत्तर भारत में गुरु सुदर्शन लाल महाराज जैन समाज के हीरो रहे है, जिन्होंने हर किसी को अपने साथ जोड़ते हुए प्रेरणा देने का काम किया है। इस दौरान जैन भक्तों ने संघ संचालक गुरू नरेश चंद महाराज, नवनीत मुनि जी महाराज, निपुण मुनि जी महाराज, नीरज मुनि जी महाराज ओर नितिन मुनि जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक मनमोहन जैन ने गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष केन्द्रीय समिति के प्रभारी सुरेंद्र जैन का पटका पहनाकर सम्मान किया। पवन कुमार जैन, दीपक जैन, जोगेंद्र जैन, अनुराग जैन, राकेश जैन मेडिकल वाले, पंकज जैन, राजीव जैन, कार्तिक जैन, संदीप जैन, योगेंद्र जैन, एमपी जैन, सज्जन जैन, डीसी जैन, राजेश और प्रवीण जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


विशाल रक्तदान शिविर एक को
मुजफ्फरनगर। श्री श्वेतांबर स्थानक वासी एवं सकल जैन समाज के संरक्षक मनमोहन जैन ने बताया कि गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के तहत एक अप्रैल को वर्धमान जैन भवन नई मंडी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed