फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you do not get good quality of rice, get it back

चावल की अच्छी गुणवत्ता नहीं मिलने पर वापस कराए

Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
If you do not get good quality of rice, get it back
चावल की अच्छी गुणवत्ता नहीं मिलने पर वापस कराए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसए ने परिषदीय विद्यालय रथेडी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में चावल की अच्छी गुणवत्ता नहीं मिलने पर वापस कराए गए।
बीएसए मायाराम ने निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज अध्यापक सहित 18 अध्यापक, एक शिक्षा मित्र व दो अनुदेशकों के सापेक्ष इंचार्ज अध्यापक अनिल कुमार 16 व 17 नवंबर को आकस्मिक अवकाश पर, सहायक अध्यापिका रुचिका कुच्छल 17 व 18 नवंबर के आकस्मिक अवकाश पर तथा अंशु पवार अनुदेशक 15 सितंबर 2021 से निरंतर चिकित्सावकाश पर मिले। विद्यालय में नामांकित कुल 829 बालक-बालिकाओं के सापेक्ष 426 बच्चे उपस्थित पाए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र के निरीक्षण में कार्यरत स्टाफ 14 के सापेक्ष 11 उपस्थित मिले।
विज्ञापन

पूनम जयंत फुल टाइम टीचर, ज्योति पार्ट टाइम टीचर व मुनेश रसोइया आकस्मिक अवकाश पर मिले। विद्यालय में पंजीकृत कुल 100 किशोरियों के सापेक्ष 85 बालिकाएं उपस्थित पाई गई शेष 15 बालिकाएं अपने माता-पिता व अभिभावकों के साथ विवाह आदि उत्सव में सम्मलित होने के कारण अपने परिवार में गई हुई हैं। निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ में कंप्यूटर शिक्षा तथा कक्षा छह में संस्कृत- उर्दू भाषा का शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। बच्चों से विद्यालय द्वारा उनको दी जा रही सुविधाओं के साथ ही नाश्ता-भोजन आदि सामग्री की उपलब्धता के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed