फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you adopt a clean routine, then life will become healthy.

स्वच्छ दिनचर्या अपनाओगे तो स्वस्थ बनेगा जीवन

Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
If you adopt a clean routine, then life will become healthy.
एस डी गर्ल्स इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं। गीताजलिं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- पौष्टिक आहार पर छात्राओं को देना चाहिए ध्यान
विज्ञापन

- नियमित रूप से व्यायाम करने की भी दी गई सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ दिनचर्या अपनाकर अच्छा स्वास्थ्य हासिल किया जा सकता है। पौष्टिक खाना बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि मच्छर बीमारियों को जन्म देते हैं। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए यह जरूरी है कि अपने घरों और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। बेटियां पौष्टिक खानपान पर ध्यान दें। स्वच्छता के लिए खुद भी जागरूक बनें और परिवार के लोगों को भी जागरूक करें। स्वच्छता से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने कहा कि कुपोषण को मात देने के लिए पौष्टिक भोजन करें। ताजा भोजन खाएं। शरीर स्वस्थ होगा तो आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। सर्दियों में आंवला का सेवन जरूर करें। आंवला आंखों के अलावा बालों के लिए भी बेहद उपयोगी है। प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. रितु चावला ने किया। इस दौरान रीना यादव, अर्चना गुप्ता, मधु गुप्ता, प्रतिमा तायल, मोनिका, नेहा धीमान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए यह भी करें
- नियमित रूप से योग और व्यायाम करें
- खेलकूद वाली गतिविधियों में हिस्सा लें
- मौसमी फलों का सेवन करें
- बीमारी होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए
फास्ट फूड खाने से परहेज करें छात्राएं
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने कहा कि छात्राएं फास्ट फूड खाने से परहेज करें। नियमित रूप से फास्ट फूड खाने से बीमारियां घेर लेती हैं। इम्यूनिटी कमजोर होती है।
नियमित व्यायाम की दी सलाह
- छात्रा तनिष्का ने कहा कि शिविर में उन्हें नियमित रूप से व्यायाम की सलाह दी गई है। व्यायाम और योग से शरीर स्वस्थ रहता है।
पौष्टिक भोजन से दूर होगा कुपोषण
- छात्रा ईशा ने कहा कि पौष्टिक भोजन करने से कुपोषण दूर होगा। खान समय पर और ताजा खाने की सलाह दी गई है।
आंवला खाने से स्वस्थ रहती है त्वचा
- छात्रा शिवानी का कहना है कि आंवला खाने के लाभ बताए गए। इससे स्किन में निखार आता है और आंखें भी निरोगी रहती है।
मच्छरों से बचाव के तरीके बताए
- छात्रा तनुष्का ने बताया कि शिविर में मच्छरों से बचाव के तरीके बताए गए। मच्छरों की प्रजातियां और उनसे होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed