{"_id":"6812737cb2d4e7a81304d564","slug":"if-the-bus-breaks-down-action-will-be-taken-salary-of-two-employees-deducted-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-144676-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बस के ब्रेक डाउन हुए तो कार्रवाई होगी, दो कर्मचारियों का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बस के ब्रेक डाउन हुए तो कार्रवाई होगी, दो कर्मचारियों का कटा वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने यात्रियों की सुविधा के लिए आदेश दिए हैं। कहा कि यात्रियों को लेकर जाने से पहले सभी बसों की डिपो की वर्कशॉप में जांच-पड़ताल की जाए। रास्ते में बस के खराब होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने दो कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है।
पिछले कुछ दिनों में कई बस यात्रियों को लेकर जाते समय रास्ते में खराब हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर भेजा जाना बताया गया। इस बारे में जानकारी पाकर सेवा प्रबंधक ने नाराजगी जताई थी। इसके चलते उन्होंने आदेश दिए कि डिपो की बसों की मरम्मत सही प्रकार से की जाए।
बसों में खराब पार्टस को बदला जाए। सभी बसों की सीट, लाइट भी सही होनी चाहिए। किसी भी बस का रास्ते में ब्रेक डाउन नहीं होना चाहिए। साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए। बस के रास्ते में ब्रेक डाउन होने पर सेवा प्रबंधक ने वर्कशॉप के दो सुपरवाइजरों के वेतन से एक-एक हजार की कटौती की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए सेवा प्रबंधक से निर्देश मिले हैं।