फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If Omicron reaches the village street, then 883 beds will fall

गांव-गली तक पहुंचा ओमिक्रॉन तो कम पड़ जाएंगे 883 बिस्तर

Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If Omicron reaches the village street, then 883 beds will fall
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में खाली पडे बैड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव से चिंता बढ़ गई है। दूसरी लहर में बिस्तरों का संकट झेल चुके लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अभी तक संख्या नहीं बढ़ाई है। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो लगभग 883 बिस्तर उपलब्ध हैं। नया वैरिएंट देहात क्षेत्र तक पहुंच गया तो दूसरी लहर की तरह ही इंतजाम कम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बेड बढ़ाने का खाका जरूर तैयार किया था, लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतरी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छह के बजाए 10-10, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40-40 बिस्तरों की योजना पर विचार शासन स्तर पर हुआ था। 100 बिस्तर से कम के जिला स्तरीय अस्पतालों में भी बिस्तर बढ़ाए जाने थे। लेकिन अभी तक इस विषय में शासन की ओर से निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड और दिल्ली की तरफ दौड़े थे मरीज
दूसरी लहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। कोरोना का उपचार कराने के लिए लोग उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा भी पहुंचे। जिले के वीआईपी लोग स्थानीय डॉक्टरों के बजाए दिल्ली और उत्तराखंड में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए...किस अस्पताल में कितने बेड
अस्पताल बिस्तर
जिला अस्पताल 175
महिला अस्पताल 100
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 330
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 258
ट्रामा सेंटर 20
कोरोना ने इस तरह बरपाया कहर
समय मरीज
मार्च-20 से 31 मार्च-21 8874
अप्रैल-21 से अब तक 21786
वर्तमान में सक्रिय केस 12
अब तक कुल मौत 269
हालात बिगड़े तो यहां मिलेगी ऑक्सीजन
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, बुढ़ाना, सिसौली, फलौदा और भोपा में ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर हैं। प्रत्येक सीएचसी पर इमरजेंसी से निपटने के लिए 10-10 कंसंट्रेटर रखवाए गए हैं।

चरथावल सीएचसी में लगाया गया बेड

चरथावल सीएचसी में लगाया गया बेड- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed