फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If jaggery does not arrive in the market, we will protest by locking the gate: Mittal

मंडी में गुड़ नहीं आया तो गेट पर ताला लगाकर करेंगे आंदोलन : मित्तल

Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
If jaggery does not arrive in the market, we will protest by locking the gate: Mittal
मुजफ्फरनगर। गुड़ मंडी के बाहर अवैध रूप से खरीदे जा रहे गुड़ से हो रहे नुकसान से व्यापारियों में रोष बना है। बुधवार को व्यापारियों ने मंडी समिति सचिव के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर गुड़ का अवैध व्यापार बंद न किया गया और बेचने के लिए गुड़ मंडी के अंदर न आया तो वह सभी दुकानें बंद कर मंडी गेट पर ताला लगा कर बैठ जाएंगे। आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को दी गुड खंडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में सैंकड़ों व्यापारियों ने मंडी समिति के कार्यालय में प्रदर्शन किया। मंडी सचिव से वार्ता कहा कि मुजफ्फरनगर एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी है। मंडी में गुड का व्यापार कम हुआ है। इसका कारण कुछ लोगों का मंडी शुल्क दिए बिना मंडी के बाहर अवैध रूप से गुड़ खरीदना है। वह गुड़ को अन्य राज्यों को सप्लाई कर रहे हैं। इससे मंडी में गुड़ का व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

संजय मित्तल ने मंडी समिति के सभापति एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर से फोन पर वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि मंडी के बाहर जो लाइसेंस दिए गए हैं वह सब निरस्त किए जाएं। नगर मजिस्ट्रेट ने दो दिन का समय मांगा। मंडी समिति सचिव ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि गुड़ माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान हरिशंकर तायल, श्याम सिंह सैनी, दिनेश राठी, नितिन सिंगल, अनुज सिंघल, संदीप गुप्ता, धर्मवीर बालियान, किशन चंद मुंदडा, मनमोहन मुंदडा, विवेक गर्ग, अंकित, सचिन गोयल धर्मेंद्र मुखिया रमेश कुमार संदीप जैन काफी व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed