फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If consent is not agreed, farmers will leave for Delhi on December 30

कृषि कानून- सहमति न बनी तो 30 दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे किसान

Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
If consent is not agreed, farmers will leave for Delhi on December 30
आंदोलन में खाद्य सामग्री लेकर में पहुंचेंगे सिसौली के किसान को लेकर बैठक करते चौधरी नरेश टिकैत । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सहमति न बनी तो 30 दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे किसान
विज्ञापन

सिसौली। कस्बे के किसान भवन पर रविवार को कृषि कानूनों को लेकर 36 बिरादरी की पंचायत में 29 दिसंबर तक सहमति न बनने पर 30 दिसंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होने का निर्णय लिया गया।

कस्बा स्थित किसान भवन पर रविवार को आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर चल रहा आंदोलन लंबा चलेगा। यदि केंद्र सरकार किसानों की मांग मानते हुए 29 दिसंबर तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तो 30 सितंबर को सिसौली से हजारों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। चौधरी टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले सभी किसान अपने साथ भरपूर मात्रा में गुड़, आटा-दाल, आलू व अन्य खाद्य सामग्री लेकर जाएंगे, ताकि वहां मौजूद आंदोलनरत किसानों को आवश्यकतानुसार उचित सामग्री प्रदान की जा सके और उनकी खाने-पीने की व्यवस्था बनी रहे। चौधरी टिकैत ने कहा कि अगर सरकार किसान आंदोलन को दबाने में कामयाब हो गई, तो भविष्य में कोई भी आंदोलन नहीं कर पाएगा और किसान यूनियन खत्म हो जाएगी। ओमपाल मास्टर, महावीर सिंह, रेशपाल, बिट्टू, रणवीर जागर, रविंद्र मुखिया, हरेंद्र, अनंगपाल, वेदपाल व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed