फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If a student is found indulging in business activity, there will be expulsion: Darul Uloom

छात्र कारोबारी गतिविधि में लिप्त मिले तो होगा निष्कासन : दारुल उलूम

Fri, 30 Sep 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
If a student is found indulging in business activity, there will be expulsion: Darul Uloom
छात्र कारोबारी गतिविधि में लिप्त मिले तो होगा निष्कासन : दारुल उलूम
विज्ञापन

देवबंद। इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने छात्रों के लिए सख्त हिदायत जारी की है। कहा कि कोई छात्र किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। काफी समय तक कक्षाओं से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश के कोने कोने से दारुल उलूम में आए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रबंधतंत्र ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को संस्था के शिक्षा प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी की ओर से जारी हिदायत में कहा गया है कि कुछ छात्रों के बारे में जानकारी मिली है कि वह शिक्षा के साथ साथ संस्था से बाहर सड़कों पर दुकानें लगाकर व्यापार भी कर रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पर खासा असर पड़ रहा है और प्रबंधतंत्र ने भी इस पर नाराजगी जताई है। मौलाना हुसैन अहमद ने कहा कि कोई छात्र किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सीधे तौर पर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 15 दिनों तक लगातार कक्षा से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का भी निष्कासन किया जाएगा। यही नहीं दौरा-ए-हदीस (अंतिम वर्ष) का कोई छात्र अगर बिना अनुमति या बिना किसी वजह तीन बार कक्षा से अनुपस्थित रहता है तो उसकी पूरे वर्ष का अनुदान बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed