फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IBPS exam concluded, 2700 candidates appeared

Muzaffarnagar News: आईबीपीएस की परीक्षा संपन्न, 2700 अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
IBPS exam concluded, 2700 candidates appeared
मुजफ्फरनगर। इंस्टीटयूट ऑफ बैकिंग पर्सनल सिलेक्सन (आईबीपीएस) की दो दिवसीय प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुई। पहले दिन चार पालियों में और दूसरे दिन दो पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ मैनजमेंट स्टडीज के टीसीएस सेंटर में कड़ी निगरानी में 2700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सेंटर प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि परीक्षा शनिवार और रविवार को ऑनलाइन माध्यम से हुई। दोनों दिन में कुल छह शिफ्ट में परीक्षा को कराया गया। प्रत्येक पाली में 450 अभ्यर्थी शामिल हुए। सघन तलाशी और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। उन्होंने बताया कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आयोजित यह एक भर्ती परीक्षा है, जो बैंकों में लिपिक, प्रोबेशनरी ऑफिसर और विशेष अधिकारी जैसे पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कराई जाती है। चयनित युवाओं को आईबीपीएस नाबार्ड, एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, आरबीआई, सिडबी, एसोसिएट बैंकों में भर्ती का अवसर मिलता है। परीक्षा के तीन चरणों में कराई जाती है यानी प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य और साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed