फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I will overcome my shortcomings, will remain among the workers: Baliyan

अपनी कमी को दूर करुंगा, कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा: बालियान

Mon, 08 Jul 2024 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
I will overcome my shortcomings, will remain among the workers: Baliyan
मुजफ्फरनगर। लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अपनी किसी कमी की वजह से उन्हें हार मिली है। उस कमी को दूर करूंगा और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा।
विज्ञापन


रविवार को जानसठ रोड स्थित एक बेंक्वेट हॉल में भाजपा के मतदाता अभिनंदन समारोह में संजीव बालियान ने कहा कि एक जमाने में जिले में अपराधियों का बोल बाला था। प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही अपराधियों पर अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने दो बार सेवा का अवसर दिया। जनता के आशीर्वाद से केंद्र में मंत्री बने। दस साल में सड़क से लेकर हाइवे, रेल लाइन से लेकर स्टेशन तक बनवाए हैं। विद्युत आपूर्ति 24 घंटे कराई। इसके बाद भी चुनाव में हार हुई है। वह इस हार को स्वीकार करते है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर साथ दिया। मेरे अंदर कोई कमी रही होगी, उस कमी को दूर करूंगा, कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, राजीव गर्ग, अक्षय पुंडीर, श्रीमोहन तायल, अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन, गौरव स्वरूप, पवन अरोरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed