फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I was not in a position to say that I killed my daughter

Muzaffarnagar News: कहने में नहीं थी, बेटी को मार दिया...गिरफ्तार कर लो

Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
I was not in a position to say that I killed my daughter
आरजू, फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के किदवईनगर में शादी से इन्कार करने पर मजदूर पिता ने अपनी बेटी आरजू (19) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और बेटी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस प्रेम-प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मजदूर गय्यूर (48) अपने घर में ही परचून की दुकान भी चलाता है। शनिवार रात आरोपी ने थाने पहुंचकर हत्या की वारदात स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी बेटी की शादी सहारनपुर के देवबंद में तय की थी, लेकिन वह शादी से नाराज थी। एक सप्ताह से घर में विवाद चल रहा था। गुस्से में मजदूर ने कमरे में सो रही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि पिता को शक था कि उसकी बेटी किसी युवक से मोबाइल पर बात करती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


-----
इनसेट
परिवार के सदस्यों को इधर-उधर भेजा
मुजफ्फरनगर। शनिवार शाम से ही आरोपी ने हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। पत्नी हाजरा और दूसरी बेटी अलीशा को छत पर भेज दिया। 13 साल के बेटे रिहान को चोकर लेने भेज दिया, जबकि नौ साल के बेटे अयान को अपनी दुकान पर बैठा दिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में सो रही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पत्नी को छत से बुलाकर जानकारी दी और इसके बाद थाने चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट
दूसरी बेटी के निकाह की चल रही थी तैयारी
मुजफ्फरनगर। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी कहने में नहीं थी। शादी के लिए सामान खरीदा जा रहा था, लेकिन वह लगातार इन्कार कर रही थी। दूसरी बेटी का निकाह करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed