फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I love Mahadev, I love Mohammed posters were put up, but the police removed them.

Muzaffarnagar News: आई लव महादेव, आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे, पुलिस ने हटवाए

Sat, 27 Sep 2025 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
I love Mahadev, I love Mohammed posters were put up, but the police removed them.
मुजफ्फरनगर। हिंदू समाज के आई लव महादेव के पोस्टर लगने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें हटवा दिया। वहीं खतौली थाने के पीछे मोहल्ला मिट्ठूलाल में किसी ने दीवार पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा दिए। इन्हें भी पुलिस ने उतरवा दिया। नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में आई लव मोहम्मद का पोस्टर घर पर लगाया गया।
विज्ञापन

कानपुर में मुस्लिम समाज की दुकान पर लगाए गए आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर विवाद के बाद नगर में कई स्थानों पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने बृहस्पतिवार रात आई लव महादेव के पोस्टर लगवा दिए। शुक्रवार सुबह पोस्टर देखने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हुए। पुलिस ने इन पोस्टरों को उतरवा दिया। जुमे की नमाज के मद्देनजर जिले को चार सुपर जोन, 8 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया था। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

वहीं संगठन के संयोजक संजय अरोरा के घर पहुंच कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने पुलिस बल लेकर खालापार क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एसपी सिटी ने कहा कि किसी को भी शांति भंग नही करने दी जाएगी। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया कि उन्हें महादेव का नाम लेने से नही रोका जा सकता। उनसे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घर आकर आई लव महादेव के पोस्टर लगाने के बारे में वार्ता की। वह कई घंटे तक घर में हाउस अरेस्ट की हालत में रहे। अधिकारियों ने आई लव महादेव के फ्लेक्स हटाने व 6 अक्टूबर को हिंदू यात्रा (महादेव यात्रा) निकालने के संबंध में पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
खतौली में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क था। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस गश्त रही। किसी अज्ञात ने थाने के पीछे मोहल्ला मिट्ठूलाल में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लगा दिए। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों से संपर्क किया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं पोस्टरों को उतार दिया। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने बताया कि इस संबंध में उनको जानकारी मिली तो उन्होंने लोगों से संपर्क कर पोस्टरों को उतरवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब हमारे दिलों में हैं। वहीं नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में आई लव मोहम्मद का पोस्टर घर पर लगाया गया। जिला पुलिस ऐसे पोस्टरों को लेेकर पूरे दिन अलर्ट रही।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बुढ़ाना/ जानसठ। जुमे की नमाज के मददेनजर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। शुक्रवार को एसपी देहात आदित्य बंसल ने बुढ़ाना में प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरणों समेत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। एसपी ने आम लोगों से वार्ता कर उन्हें बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस प्रशासन से करें। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह व इंस्पेक्टर सुभाष अत्री मौजूद रहे।

जानसठ कस्बे में सीओ यतेंद्र नागर व कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस बल को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर पानीपत खटीमा हाइवे, तहसील, मुख्य मार्ग, मूला वाला कुंआ, गढ़ी तिराहे से होते हुए मोहल्ला जुमा, मोहल्ला मंगल बाजार आदि मार्गों से निकाला। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed