फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I have fallen in love with you, who knows what will happen

Muzaffarnagar News: मुहब्बत हो गई है तुम से, क्या जाने क्या हो जाए

Fri, 19 Sep 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
I have fallen in love with you, who knows what will happen
खतौली में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में मौजूद श्रोता। संवाद
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान के अवसर पर आयोजित कव्वाली मुकाबले में कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर और मुस्कान डिस्को की जुगलबंदी ने समां बांध दिया। कव्वालों की प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे। रातभर चला मुकाबला बराबरी छूटा। आयोजकों ने दोनों कव्वालों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित कव्वाली मुकाबला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और काजी नबील अहमद ने किया। शमा रोशन हाजी अखलाक आढ़ती ने की। गुलाम हबीब पेंटर ने मुहब्बत हो गई है तुम से, क्या जाने क्या हो जाए, आसार तो अच्छे हैं आगे मेरी किस्मत मशहूर गजल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कव्वाल ने अपने दादा मशहूर कव्वाल हबीब पेंटर की पुरानी कव्वाली, बहुत कठिन है डगर पनघट की प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। गुलाम हबीब पेंटर और उनकी पूरी मंडली का प्रदर्शन शानदार रहा। जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक सभासद पति हाजी वसीम सिद्दीकी, आस मोहम्मद सभासद, एहतेशाम सभासद, रिजवान ठेकेदार ने ईओ राजीव कुमार, रालोद नेता तासीर हसन, काजी अदिल अहमद, हाजी फैजान, दानिश सिद्दीकी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली ने की। कार्यक्रम में सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी, नबील कुरैशी, जावेद पठान, अभिषेक गोयल एडवोकेट, अरशद खान, शादाब, आसिफ मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed