फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I have come to bury the BJP: Ajit Singh

भाजपा को दफनाने आया हूं : अजित सिंह

Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
I have come to bury the BJP: Ajit Singh
polictial - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि वे भाजपा को दफनाने आए हैं। भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। हम सब मिलकर भाजपा को दिल्ली से भगाएंगे। मुजफ्फरनगर पूरे देश में प्यार का पैगाम देने वाला जिला रहा है। यहां के भाईचारे की मिसाल कायम है। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में कैराना की सीट को जीतकर हमने भाजपा को दफन करने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। वर्ष 1857 में देशद्रोही कहलाने वाले तथा अंग्रेजों का साथ देने वाले अब देशभक्त बन गए हैं। देश की खातिर जान न्योछावर करने वाले देशद्रोही हो गए हैं। केंद्र सरकार ने पिछले चार साल में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने छोटे-मोटे दंगे करवाने का काम जरूर किया है। मुजफ्फरनगर पूरे देश में प्यार का पैगाम देने वाला जिला रहा है। यहां के भाई चारे की मिसाल कायम है।
विज्ञापन


भाजपा ने इस जनपद में दंगा करवाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को तोड़ने का काम किया। वे अब पुरानी मिसाल को दोबारा कायम करेंगे। भाजपा डराने धमकाने हिंदुओं को मुसलमानों से लड़वाने, दलित को सवर्ण से लड़वाने का कार्य कर रही है।  भाजपा की इस चाल को पूरा देश भलीभांति समझ चुका है। देश के हालात को खराब करने में पीएम मोदी का हाथ है। मोदी के कार्य देश को ही नहीं भाजपा को भी दफन कर देंगे। मोदी के कारनामों से भाजपा व आरएसएस दफन हो जाएगी, जो फिर आने वाली नहीं है। जनसंवाद कार्यक्रम में भीड़ का जोश देखकर रालोद मुखिया गदगद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने उन्हें लोकसभा का चुनाव मुजफ्फरनगर से लड़ने की अपील की, जिसको वे हंसकर टाल गए। मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नवाजिश आलम, पूर्व सांसद अमीर आलम, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, विदित मलिक, बालकिशोर त्यागी, सरवर खान, हाजी जमशेद, अतहर हसन, सुरेंद्र सहरावत, जगपाल सिंह, पूर्व प्रधान कल्लन, मुकेश मलिक, रामनिवास सहरावत मौजूद रहे। सपा के कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में रालोद में प्रवेश किया।

इसके अलावा जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रहमपाल तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ राजकुमार सांगवान, जिला प्रभारी सुरेश मलिक भी मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि डाक बंगले पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने सर्वसमाज के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने गन्ना भुगतान न होना, बिजली की बढ़ी दरें, प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों और बढ़ती बेरोजगारी पर अपनी चिंता जाहिर की।

मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी
बुढ़ाना। जनसंवाद कार्यक्रम में बुढ़ाना पहुंचे अजित सिंह ने पत्रकारों के साथ वार्ता में मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली। गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी गठबंधन से बाहर होगी, उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। भाजपा को चुनाव जीतने का कोई भी हथकंडा अथवा साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।
वहीं,  रालोद मुखिया अजित सिंह मेरठ करनाल हाईवे से होते हुए बुढ़ाना पहुंचे। रास्ते में हाईवे पर ग्राम इटावा, बिटावदा तथा बायवाला पुलिस चौकी पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों बाइक सवारों एवं ट्रैक्टरों के काफिले के साथ वे बुढ़ाना पहुंचे।

सेल्फी लेने की होड़ लगी
बुढ़ाना। रालोद मुखिया के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। सेल्फी लेने के चक्कर में युवा स्टेज पर चढ़ गए। जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं के जोश को देखकर अजित सिंह कुछ नहीं कह सके। वो मुस्कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed