फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I have come to ask people of western UP, have the riots forgotten: Amit Shah

पश्चिम यूपी की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए : अमित शाह

Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
I have come to ask people of western UP, have the riots forgotten: Amit Shah
मुजफ्फरनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पश्चिम यूपी की लोगों से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए : अमित शाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता से पूछने आया हूं कि क्या दंगे भूल गए। अगर वोट देने में गलती कर दी, तो फिर से दंगे कराने वाले लखनऊ की गद्दी पर बैठ जाएंगे। योगी सरकार में गुंडे उत्तर प्रदेश की बाउंड्री से बाहर हो गए हैं। मुजफ्फरनगर से लहर उठती है और काशी तक जाती है। गन्ना किसानों का समय पर भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों को सूद देना पड़ेगा।
भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित मतदाता संवाद में गृहमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में वोट बैंक को ध्यान में रखकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पीड़ितों को आरोपी और आरोपियों को पीड़ित बनाया गया। हजारों फर्जी केस दर्ज किए गए। फिर से अगर वोट देने में गलती कर दी, तो दंगे कराने वाले लखनऊ की गद्दी पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

सपा-बसपा के राज में माफियाओं ने प्रदेश को गिरफ्त मेें लिया था। भूमाफिया ने कब्जा जमाया था, लेकिन भाजपा सरकार ने माफियाओं को चुन-चुनकर साफ किया। भाजपा की प्राथमिकता देश की सुरक्षा है। कांग्रेस की सरकार में 10 साल तक पाक प्रेरित आतंकवाद हावी रहा। देश में आलिया, मालिया और जमालिया घुस जाते थे। हमारे जवानों का सिर काटते थे और पैरों से अपमानित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी और लाइन लगेगी, अपनी लाइन देखना
गृहमंत्री ने यह भी कहा कि मतदान जरूर करें। दूसरी ओर लाइन लगनी है, इसलिए अपनी भी लाइन लगानी पड़ेगी। भारत माता की तस्वीर दिमाग में रखें।
एक जाति की बात करती थी बहनजी
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बहनजी एक जाति की बात करती थी। कांग्रेस परिवार की बात करती थी, अखिलेश यादव तुष्टिकरण की बात करते थे। यूपी में भाजपा ने सुरक्षा और विकास की बात की है।

काउंटिंग तक साथ हैं अखिलेश और जयंत
गृहमंत्री अमित शाह ने सपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधाते हुए कहा कि अखिलेश और जयंत साथ हैं, यह तो सबको पता है। लेकिन काउंटिंग तक ही साथ है। फिर जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे। अतीक अहमद आएंगे। यह तो टिकटों के बंटवारे से ही साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed