{"_id":"643c0d921082573af3043687","slug":"husband-of-two-wives-ate-poison-died-in-hospital-muzaffarnagar-news-c-14-1-192704-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो बीवियों के पति ने खाया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो बीवियों के पति ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर अंतिम संस्कार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले दो बीवियों के पति ने पारिवारिक कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने इससे पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लिखकर दे दिया कि इसमें किसी को दोष नहीं हैं, इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद भी युवक ने फोन के माध्यम से मुुंबई निवासी एक युवती से संपर्क बढ़ा लिए। उसे प्रेम प्रसंग के चलते मुजफ्फरनगर बुला लिया और वर्ष 2020 में उसके दूसरी शादी कर ली। पहली शादी की बात छिपा ली गई। दूसरी पत्नी को युवक ने कृष्णापुरी में किराए के मकान में रख लिया। परिजन भी चुप रहे।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर में युवक की दूसरी पत्नी का अपनी ननद से किसी बात पर विवाद हो गया। मामला पुलिस में पहुंचा। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस युवक के दूसरे घर पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी का कहना हैं कि उन्होंने युवक की मौत में किसी का दोष होने से इंकार किया और लिखकर दिया कि वह किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।