{"_id":"6096d56d8ebc3eb2ab55c920","slug":"husband-of-former-head-of-chittora-village-arrested-muzaffarnagar-news-mrt537571268","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तोड़ा गांव का पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तोड़ा गांव का पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्तोड़ा गांव के पूर्व प्रधान का पति गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस के आला अफसरों को गाली देने वाले गांव चित्तोड़ा के पूर्व प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर शनिवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ग्रामीणों पर दबंगई दिखा रहा था। आरोपी जनपद पुलिस के आला अफसर को भी गाली देते हुए अभद्रता कर रहा है। थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा था। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद गांव में पांच सौ लोग इकट्ठे करने के भी दावे आरोपी द्वारा किए जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच की तो आरोपी गांव चित्तोड़ा का पूर्व प्रधान पति विनोद पाल निकला। इंस्पेक्टर जानसठ डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।