फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband kept beating, kept pleading, 'Wolves' did not sweat on Abla

पिटता रहा पति, गिड़गिड़ती रही अबला पर नहीं पसीजे भेड़िए

Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband kept beating, kept pleading, 'Wolves' did not sweat on Abla
मुजफ्फरनगर। मानवता फिर शर्मसार हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खूब हाथ-पैर जोड़े। पति ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। ढाई घंटे तक आरोपियों ने दंपति को बंधक बनाए रखा। पुलिस भी वारदात की पर्देदारी में जुटी रही। आरोपी पकड़े गए तो वारदात खुली। पुलिस की बड़ी लापरवाही और रात में गश्त की हकीकत भी खुल गई है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात हुई। लगभग नौ बजे दंपती ई-रिक्शा में बैठकर घर जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में चालक ने निर्माणाधीन नाला की बात कहते हुए उन्हें रिक्शा से उतार दिया। इसके बाद दंपती को पैदल जाते समय रास्ते में बाइक सवार युवकों ने घेर लिया। बाग में ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में लगभग एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने भाग दौड़ शुरू की। बुधवार को पूरे दिन पुलिस टीम बाग में चक्कर काटती रही। वहां से चप्पल बरामद की है। इसके बाद एक के बाद एक सभी आरोपी पकड़ लिए गए। तब पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एक बना प्रधानजी तो दूसरा दीवान जी
दंपती को घर से भागा प्रेमी युवक समझकर रोका गया और इसके बाद एक युवक प्रधान जी व एक दीवान जी बन गया। उन्होंने पूछताछ करते हुए पीड़ित युवक के मोबाइल से उनके परिजनों से बात भी कराई। बात होने के बाद आरोपी दंपति को बाग में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट कर भागी थी पीड़िता
बताते है कि रात में दुष्कर्म पीड़िता महिला आरोपी युवकों से बचकर भाग निकली थी। उसको भागता देखकर आरोपी युवक भी भाग गए थे। इसके बाद पीड़िता व उसक पति बाग से बाहर आए, तो गांधीनगर पुलिस चौकी की चीता गश्ती पुलिस टीम उन्हें मिली तब घटना की सूचना दी गई।
दिन से ही पीछा कर रहा था उस्मान
सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी उस्मान मंगलवार दोपहर भोपा बाईपास पर घूम रहा था। उसी समय पीड़ित दंपती भी उधर से पैदल गुजरा था। उसने उनका पीछा किया था। रात में भी उस्मान वहां घूम रहा था। तभी दंपती को आते देखकर उसने मोबाइल से फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया था।

सीमा विवाद में उलझी थी पुलिस
घटना को लेकर एक बार तो दो चौकी पुलिस में सीमा विवाद बन गया था, क्योंकि घटना स्थल ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जबकि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर गांधी नगर पुलिस चौकी को पहले सूचना मिली। बाद में इसी चौकी पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की गई। बाद में मामला गांधीनगर पुलिस चौकी ने कार्रवाई की।
अब से पहले हाईवे पर घटनाएं
14 साल पहले दिल्ली निवासी दो युवतियों के साथ मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर ऐसी घटना हुई थी। युवतियों को एक मित्र पुरुष के सामने ही अगवा किया गया था।
लगभग पंद्रह साल पूर्व नई मंडी क्षेत्र में ही हाईवे पर बाइक पर घूम रहे प्रेमी युगल को युवकों ने घेरा था। युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था।
नशे में थे आरोपी
नई मंडी थाना प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि घटना के समय सभी आरोपी युवकों ने नशा किया हुआ था।
इनकी हुई गिरफ्तारी
1.आशु पुत्र ताहिर निवासी गांव मखियाली, नई मंडी कोतवाली, मुजफ्फरनगर
2. इरशाद पुत्र शेर अली निवासी गांव मखियाली
3. जावेद पुत्र महबूब निवासी गांव मखियाली
4. उस्मान पुत्र मेहरबान निवासी मदीना कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर
5.आबिद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मदीना कॉलोनी
6. सावेज पुत्र महमूद निवासी मदीना कॉलोनी
7. सादाब पुत्र इसरार निवासी मदीना कॉलोनी
8. शाहरुख पुत्र अली हसन निवासी गांव दोघट, थाना दोघट, बागपत हाल निवासी गांव मखियाली। व दो बाल अपचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed