फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband dies, woman injured in bus collision in Mirapur

Muzaffarnagar News: मीरापुर - बस की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 15 Feb 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, woman injured in bus collision in Mirapur
- गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर स्थित अंबेडकर पार्क के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। स्कूटी पर सवार होकर मीरापुर आ रहे दंपती की स्कूटी में बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि महिला की उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी है। रामराज थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी सुल्तान पुत्र अजीजुल अपनी पत्नी वरिशा के साथ अपनी स्कूटी से किसी कार्य से मीरापुर आ रहा था। जब वह गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर स्थित अंबेडकर पार्क के सामने पहुंचे तो उसी समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सुल्तान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध रामराज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात बस व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed