फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband convicted in wife's suicide sentenced to six years

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पत्नी की आत्महत्या में दोषी पति को छह साल की सजा

Wed, 04 Oct 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Husband convicted in wife's suicide sentenced to six years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के धौलरा गांव में दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में दोषी को छह साल कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम के पीठासीन अधिकारी निशांत सिंगला ने फैसला सुनाया।


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी वीरेंद्र नागर ने बताया कि राखी की शादी 21 मई 2014 को धौलरा निवासी अनुज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी। 17 अगस्त 2017 को राखी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट- प्रथम के पीठासीन अधिकारी निशांत सिंगला ने की। मंगलवार को अनुज पर दोष सिद्ध करते हुए छह साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष ने 19 गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed