फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband accused in dowry murder case

Muzaffarnagar News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति का चालाने

Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Husband accused in dowry murder case
मुजफ्फरनगर। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मुकुल सिंघल का चालान कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी शिव कुमार बंसल की बेटी श्रुति (26) की शादी दो साल पहले शहर के कचहरी मार्ग निवासी कीटनाशक दवा व्यापारी मुकुल सिंघल पुत्र हंस राज सिंघल के साथ हुई थी। 19 दिसंबर को श्रुति को तबियत बिगड़ने पर शहर के गांधी कॉलोनी में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसे घर लाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान श्रुति की छोटी बहन भी घर पर मौजूद थी। उसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर श्रुति के पति की पिटाई की थी। उन्होंने दस लाख रुपये दहेज में देने पर श्रुति की हत्या करने का आरोप पति व ससुर पर लगाया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकुल सिंघल व उसके पिता हंस कुमार सिंघल व शादीशुदा बहन दिल्ली निवासी निपुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लिया था। थाना पुलिस ने पति का शनिवार को चालान कर दिया। आरोपी बुजुर्ग ससुर की तबीयत खराब है। सीओ व्याेम बिंदल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed