{"_id":"56f58c014f1c1bd104f14d57","slug":"huriare-of-holi-are-steeped-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती में सराबोर रहे हुरियारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती में सराबोर रहे हुरियारे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिलेभर में होली का पर्व परंपरागत ढंग से पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन दुल्हेंडी की मस्ती रही। डीएम और एसएसपी आवास समेत अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए, जहां पर सभी वर्गों के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को फाग मनाया गया। सुबह से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया था। जमकर अमीर, गुलाल और रंग उड़ाए गए। फाग के पर्व को लेकर बच्चों की मस्ती देखते ही बनती थी। बच्चों ने पिचकारी और गुब्बारों से खूब रंग फेंका। युवकों की टोली भी घूमती नजर आई। महिलाओं ने मौहल्लो में घर-घर जाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गुझिया, पकौड़ी और पकवान से घर आए मेहमानों की खातिरदारी की गई।
गांधी कालोनी, गांधी नगर, लाल बाग, सुभाष नगर, वर्मा, आदर्श कालोनी, नई मंडी, पटेल नगर, अग्रसेन विहार, साकेत, दक्षिणी सिविल लाइन, धर्मपुरी, ब्रह्मपुरी आदि मौहल्लों में सामूहिक रूप से होली मनाई गई। पाबंदी के बावजूद डीजे भी जमकर बजे। रंगों के त्यौहार को देखते हुए पुलिस वालों ने भी डीजे पर कोई ध्यान नहीं दिया। शहर में दुपहर तक होली का हुड़दंग नजर आया। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला, एसएसपी केबी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह हुए।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों की ओर से भी होली मिलन समारोह आयोजित हुए। नई मंडी के घेरखत्ती में भी होली मिलन समारोह हुआ। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। प्रेम, सद्भाव और मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। नवनीत, टीटू, ललित, अनुभव, प्रतीक, कार्तिक, ब्रज मोहन, ललित, समकित, अभिनव आदि मौजूद रहे।
उधर, देहात में देर शाम तक फाग खेला गया। शहर और जिलेभर में पुलिस अधिकारी फोर्स समेत शांति व्यवस्था बनाए में सक्रिय रहे।
होली मिलन में मस्ती की पाठशाला
मुजफ्फरनगर। युवा बहावलपुर समाज के होली मिलन समारोह में मस्ती की पाठशाला का आयोजन हुआ। भावना पैलेस में हुए कार्यक्रम में मोहन अरोरा और दानिश ग्रुप की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। होली मिलन समारोह में मस्ती की पाठशाला का जहां सभी ने आनंद लिया, वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि समाज के बुजुर्ग जगदीश शर्मा, हासानंद शर्मा और हरिकिशन भाटिया रहे।
संचालन सुरेश भगत और मुकुल दुआ ने किया। चंद्रशेखर लूथरा, योगेश शर्मा, पंकज लूथरा ने अतिथियों का टोपी पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। युवा बहावलपुर समाज के चेयरमैन सुनील ग्रोवर, अध्यक्ष अश्वनी रहेजा, महासचिव प्रशांत खत्री, कोषाध्यक्ष हेमंत अरोरा ने विचार रखे। योगेश शर्मा, चुन्नीलाल सुनेजा, मंगराम जलोत्रा, भीमसेन अरोरा, अमरजीत सिंह सिडाना, विनोद किंगर, जगदीश अरोरा, राजीव अरोरा, भास्कर अरोरा, कुशपुरी, शुभम सिंधी, सत्यम अरोरा, सोनू डावरा, सन्नी अरोरा, सोनू पोपली, डॉ. अंशु पोपली, यश कपूर, ईश कौशल, पवन अरोरा, मोनू पोपली, अक्षय ग्रोवर, लोकेश शर्मा, अवि अरोरा, गोविंद सिंधी, बिन्नी किंगर आदि मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने मनाई होली
मुजफ्फरनगर। जिले की पुलिस होली को लेकर शुक्रवार को हुड़दंग में डूबी रही। पीड़ित थानों के चक्कर काटते रहे और पुलिस अपनी होली में मस्ती करती रही। पुलिस ने अपनी होली शुक्रवार को मनाई। इस दौरान जिले के समस्त थानों को स्टाफ सुबह से फाग खेलता नजर आया।
सिपाही, दरोगा, कोतवाल, सीओ आदि अधिकारियों ने सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। हालांकि पिछले करीब दो वर्षों से जिले में पुलिस की होली बंद थी, लेकिन इस बार पुलिसकर्मियों ने इसे बंद न रखकर चालू कर लिया। अधिकारी और कर्मचारी नाम की दूरी आज त्योहार को लेकर गायब मिली। पीड़ित थानों और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे और पुलिस अपनी मस्ती में मस्त थी। जुमे की नमाज की भी चिंता पुलिस के मन से गायब थी। शाम होते-होते सभी पुलिस वाले अपने घरों की ओर दौड़ते नजर आए।