फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hunkar rally

हुंकार रैली की तैयारियों में जुटी विद्यार्थी परिषद

Thu, 13 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hunkar rally
एबीवीपी की बैठक में बोलते सुनील वार्ष्णेय। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा की। समस्याओं के निदान के लिए 23 नवंबर को लखनऊ  में हुंकार रैली करने का निर्णय लिया। जानसठ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


रैली संयोजक सुनील वार्ष्णेय ने कहा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। शैक्षिक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कॉलेजों में अध्यापक मौजूद नहीं है। सीट समिति होने के कारण सभी विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन आदेश के बावजूद नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कॉलेजों में छात्रा को सुविधाएं नहीं मिलती, जिनके वह हकदार हैं। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। एबीवीपी ने हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान कराया है। समस्याओं को लेकर प्रदेश भर के छात्र-छात्राएं लखनऊ की रैली में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से सरकार का छात्रों की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाकर उनका निदान कराया जाएगा। उन्होंने छात्रों से इस हुंकार रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से दो सौ छात्र छात्राओं का लक्ष्य रैली में जाने का रखा गया। जिला रैली संयोजक विनोद ठाकुर ने रैली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि एबीवीपी जिलेभर में धरना, प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, प्रचार-प्रसार करके छात्र-छात्राओं को जागरुक करेंगी। इस दौरान विनय चंदेल, राहुल पंडित, अजय सागर, प्रशांत, आदित्य त्यागी, गौरव चौधरी, गुरुदत्त अरोरा, निकुंज सिंघल, दीपांकर गौतम, प्रियांक बंसल, अभिषेक जैन आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed