फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hundreds of e-rickshaws are filling up near Shiv Chowk

शिव चौक के पास फर्राटा भर रही सैकडों ई-रिक्शा

Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of e-rickshaws are filling up near Shiv Chowk
मुजफ्फरनगर। शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए बनाई व्यवस्था गडबडा गई है। जिन तीस ई-रिक्शा को शिव चौक के आसपास संचालन की अनुमति दी गई थी उनके अलावा भी सैकड़ों ई-रिक्शा यहां पर फर्राटा भर रही है।
विज्ञापन

शिव चौक के आसपास ई-रिक्शा का संचालन पिछले डेछ माह से बंद किया हुआ था। इससे बुजुर्ग महिलाओं-पुरुषों, बीमार व बच्चों को परेशानी होना बताते हुए व्यापारियों ने समाजसेवियों ने शिव चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा का संचालन कराने की मांग उठाई थी। 6 जून को यातायात पुलिस अधिकारियों ने इस मांग को पूरा किया था और शिव चौक क्षेत्र में तीस ई-रिक्शा के संचालन को अनुमति दी थी। इन रिक्शाओं की छत को पीला कराया गया था। इन पर नंबर भी डाले थे। यह ई-रिक्शा तो चल ही रही है लेकिन सैकडों ई-रिक्शा ऐसी है जो इस क्षेत्र में फर्राटा भर रही हैै।
विज्ञापन

ई-रिक्शा को इस मार्ग की मिली थी अनुमति
- झांसी की रानी से शिव चौक
- मीनाक्षी चौक से शिव चौक होते हुए नावल्टी
- शामली बस अडडे से पहले हनुमान चौक से शिव चौक।
- शिव चौक से होकर ई-रिक्शा खोले गए मार्ग पर कहीं भी जा सकती है।
व्यापारियों के साथ कहासुनी
जो ई-रिक्शा बिना अनुमति के चलाई जा रही है, उन्हें चालक शिव चौक के आसपास किसी भी दुकान के आगे रोककर सवारी बैठानी शुरू कर देते है। कई बार दुकानदारों व ई-रिक्शा चालक में कहासुनी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
व्यवस्था का सख्ती से पालन कराना बेहर जरूरी है। -कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार संगठन।
यदि ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई कराई जाएगी। -ब्रज किशोर त्यागी, टीएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed