फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hundreds of bighas of cane washed away in the water due to Ganga cutting

गंगा कटान से पानी में बह गई सैकड़ों बीघा ईंख

Sat, 04 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of cane washed away in the water due to Ganga cutting
रामराज गंगा खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल एकत्र करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगा कटान से पानी में बह गई सैकड़ों बीघा ईख
विज्ञापन

रामराज। खादर क्षेत्र के गांव इशाकवाला के जंगल में गंगा कटान होने से करीब 350 बीघा खेतों में खड़ी ईख की तैयार फसल पानी में बह गई है, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।

खादर क्षेत्र के गांव इशाकवाला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गंगा किनारे स्थित खेतों में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन से गंगा में अत्यधिक पानी आ रहा है, जो कटान करते हुए किसानों के खेतों तक जा पहुंचा है। आरोप लगाया कि पिछले दो दिन में गंगा के पानी से हुए कटाव में अब तक करीब 350 बीघा ईख की तैयार फसल पानी में बह गई है। इसके चलते और अधिक कटान की आशंका में ग्रामीण लगातार अपनी फसलों को काट-काटकर पशुओं को खिलाने के साथ ही औने-पौने दाम में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें मोटा आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों के अनुसार इस समस्या के समाधान के लिए वे कई साल से डीएम समेत अन्य अफसरों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। गुस्साए किसानों ने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। किसानों में रणपाल, ऋषिपाल, धर्मपाल, राज सिंह, देवी सिंह, हरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, राजूदीन, लाल खान और गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed