फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Humid sweaty people

उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Humid sweaty people
दिन भर गर्मी व उमस के बाद शाम को सूर्य अस्त के अद्वभुत नजारे को निहारता युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उमस में पसीने से तरबतर हुए लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी से लोग सुबह से ही परेशान नजर आए। दिन में अत्यधिक धूप होने से पसीने में तरबतर रहे। कई बार आकाश में बादल दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही देर में उड़ गए।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम में गर्मी रही। दोपहर में समय तेज धूप से लोगा व्याकुल हो उठे। तापमान भी 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हो गई। हालत ये रही कि दिन में लोग पसीने से तरबतर रहे। उमस भरी गर्मी ने दिन भर परेशान किए रखा। दिन में कई बार आकाश में बादल छाए, लेकिन कुछ ही देर में हवा के साथ उड़ गए। लोग बारिश का इंतजार करते रह गए। शाम के समय भी आकाश में बादल दिखाई दिए। गर्मी से निजात पाने को लेकर बादलों की ओर लोग एक टक लगाकर देखते रहे। दोपहर के समय गर्मी का असर यहां बाजारों पर भी पड़ता दिखाई दिया। कम संख्या में ही लोग दोपहर में बाजार में निकले। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed