{"_id":"5df927358ebc3e87c11d6cb9","slug":"humanity-welfare-society-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt459285355","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के थैलों को व्यवहार में लाएं : चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के थैलों को व्यवहार में लाएं : चेयरपर्सन
विज्ञापन
नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चेयरपर्सन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिसर में सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में इको बैग प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली छात्राओं ने आकर्षक बैग प्रदर्शित किए। साथ ही नागरिकों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रहीं। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि सभी संस्थाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 जो कि जनवरी माह में शुरू हो रहा है। ह्यूमैनिटी संस्था के अध्यक्ष डॉ. एनएच जैदी ने कहा कि हमें प्लास्टिक डिस्पोजल का बहिष्कार करना होगा। गौहर सिद्दीकी, निधीश राज गर्ग, फैज उर रहमान, यूनिसेफ से डॉ तरन्नुम ने कहा कि यदि हम अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी लें तो स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सकेगा। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि कपड़ों के बैग व थैले आदि का प्रयोग अपने जीवन में अपनाना होगा। कार्यक्रम में अच्छे बैग प्रदर्शित करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी, प्रयत्न संस्था से असद फारूकी, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, संदीप मित्तल, संजय धीमान तथा विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
सूचना नहीं देने पर सभासदों ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित कार्यक्रम की सूचना नहीं देने पर सभासदों ने इस पर नाराजगी जताई। राजीव शर्मा, मनोज वर्मा समेत अन्य कई सभासद नगर पालिका में ही मौजूद थे लेकिन उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई। इस पर सभासदों ने एतराज जताते हुए कार्यक्रम का विरोध किया तथा वे सभासद कक्ष में ही बैठे रहे।