फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Huge irregularities found in kraft paper mill

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - क्राफ्ट पेपर मिल में मिलीं भारी अनियमितताएं

Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Huge irregularities found in kraft paper mill
- वाणिज्य कर के जीएसटी विभाग ने पेपर मिल पर की छापामारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर के जीएसटी विभाग ने क्राफ्ट पेपर बनाने वाली मिल पर छापेमारी की। इस दौरान मिल में कच्चे और तैयार क्राफ्ट पेपर के माल के स्टॉक व लेखा पुस्तकों में भारी अंतर पाया गया। जिसके चलते मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा कराई गई।


विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) जेएस शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर टीम प्रभारी विवेक मिश्रा के साथ भोपा रोड स्थित डुप्लेक्स बोर्ड एंड मिल प्राइवेट लिमिटेड पर जीएसटी की टीम पहुंची। जिन्होंने करीब 20 घंटे जांच की। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि यह मिल क्राफ्ट पेपर बनाती है। जिसमें जांच करने पर पाया गया कि मौके पर स्टॉक में कच्चा और तैयार क्राफ्ट पेपर व लेखा पुस्तकों में काफी अंतर था। जिसके चलते मिल से मौके पर एक करोड़ पांच लाख रुपये जमा कराए गए। इसी के साथ प्रपत्रों को अग्रहित करके अग्रिम जांच की जा रही है। इसी के साथ नोटिस भी दिया जाएगा। छापेमारी में असिस्टेंट कमिश्नर वाईपी सिंह, संदीप किरण, अमरीश सिंह, प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed