{"_id":"5ab14de04f1c1bb0758b6719","slug":"ht-line-broken-burnt-alive-laborer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटी, जिंदा जला मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटी, जिंदा जला मजदूर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। गांव गादला के जंगल में गन्ने की पत्ती से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार गिरने से उसमें लगी आग में जलकर मजदूर की मौत हो गई। आग में ट्रैक्टर ट्राली भी पूरी तरह से जल गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को देर शाम तक उठाने नहीं दिया। मुआवजा की मांग और मृतक के बेटे की नौकरी दिलाए जाने की मांग पर देर शाम तक अडे़ रहे। बाद में पांच लाख की तत्काल सहायता के बाद ही शव उठने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम गांव गादला निवासी हरपाल (45) पुत्र मंगल कश्यप गांव में ही कैलाश त्यागी के कोल्हू में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर वह गांव के बल्लों सैनी के ट्रैक्टर ट्राली द्वारा शाहदरा गांव के जंगल से सतपाल के खेत से गन्ने की सूखी पत्तियों को भरकर कोल्हू को लिए चला था।
जैसे ही वह गादला-शाहदरा मार्ग पर पहुंचा, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार उसके ऊपर गिर गया, जिससे तेज करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। इसी के साथ उठी चिंगारी से ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। बुरी तरह झुलसा हरपाल भी आग की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जलने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीण वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया और हरपाल के शव के पास बैठ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में विद्युत लाइन की हालत जर्जर हैं, जिससे आए दिन तार टूटकर गिरते हैं। पूर्व में बाबू की बेटी की घास काटते समय टूटे तार की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। इसके अलावा बबलू भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। प्रधान राजीव, प्रधान अशोक कुमार, अब्दुर्रहमान, लालचंद, राधेश्याम, बिरेश त्यागी, सतपाल, जसविन्द्र, सोनू, मुकेश, प्रमोद, हरपाल, गीता, राम, प्रवेश, आनंद ठेकेदार, सतपाल, तेजपाल ने मृतक परिवार की आर्थिक सहायता दिलवाने और विद्युत विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, विद्युत विभाग के एक्सईएन अनुराग भल्ला, तहसीलदार जानसठ मनोज कुमार, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, अपर अभियंता पुरकाजी नितिन कुमार ने मदद का आश्वासन देने की बात कही। लोग मौके पर ही पांच लाख रुपये की तत्काल मांग पर अडे गए।
जबकि मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा दो लाख रुपये का चेक दे दिया, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी मांग पर अडे़ रहे और शव को उठने नहीं दिया। शाम को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता के बाद ही शव उठने दिया गया। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी अंगूरी के अलावा पुत्र आकाश, विकास सहित पुत्री लक्ष्मी, खुशी, शालू, वंशिका, सलौनी को रोते बिलखता छोड़ गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।