फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How the money will go to the children's account, the accounts are not updated

खाते नहीं हुए अपडेट, बच्चों के खाते में कैसे जाएगा पैसा

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
How the money will go to the children's account, the accounts are not updated
मुजफ्फरनगर। सर्दी का आगाज होने लगा है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 1.65 लाख छात्र-छात्राओं को न ड्रेस मिली है और न ही स्वेटर। सरकार ने ड्रेस, स्वेटर, जूता और बेग का पैसा सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजने की घोषणा की है और खाते अभी खुले नहीं है। तमाम मशक्कत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग अभी केवल 35 हजार बच्चों के अभिभावकों का खाता अपडेट कर शासन को भेज सका है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार ड्रेस, जूते-मौजे, स्वेटर, बेग आदि देती है। इस सब में गुणवत्ता की शिकायतें लगातार मिलती रही है। इसे देखते हुए इस बार योगी सरकार ने प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में लगभग 1100 रुपये सीधे भेजने का निर्णय लिया है। इस पैसे से इन सब चीजों को वह सीधे खरीद सकेंगे। सरकार की इस घोषणा में सबसे बड़ा संकट छात्रों के माता-पिता का बैंक खाता अपडेट न होने से खड़ा हो रहा है। बीते चार माह से लगातार प्रक्रिया चलने के बाद भी 1.65 लाख बच्चों से केवल 35 हजार के अभिभावकों के खाते ही अपडेट हो पाए हैं। खातों में पैसा सीधे लखनऊ से ही जारी होगा। शासन इसके लिए बैंक खातों को आधार कार्ड के साथ लिंक कराकर अपडेट करा रहा है। हालात यह है कि बेसिक शिक्षा का एप ही काम नहीं कर पा रहा है, वह कभी भी बंद हो जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम का कहना है कि पूरा विभाग खातों को अपडेट कराने में लगा है। अब तक हम 35 हजार खाते शासन को भेज चुके हैं। 30 हजार खाते शीघ्र भेज रहे हैं, बाकी पर भी तेजी के साथ काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed