फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How much will the RLD symbol be able to give to the alliance?

गठबंधन को कितनी संजीवनी दे पाएगा रालोद का सिंबल

Thu, 10 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
How much will the RLD symbol be able to give to the alliance?
मुजफ्फरनगर। चुनावी नतीजे राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिष्ठ का सवाल है। भाजपा के सामने 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन वापसी की जद्दोजहद में जुटा है। गठबंधन ने छह में से पांच सीटों पर रालोद के सिंबल पर प्रत्याशी उतारे थे, अब नतीजे बताएंगे कि इसका कितना राजनीतिक लाभ मिलता है। बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रदर्शन मुकाबलों को दिलचस्प बना सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने चले किसान आंदोलन का सबसे अधिक असर बुढ़ाना विधानसभा पर नजर आया। भाजपा ने विधायक उमेश मलिक को इस सीट से लगातार तीसरी बार टिकट दिया, जबकि रालोद-सपा गठबंधन ने पूर्व विधायक राजपाल बालियान को मैदान में उतारा। बालियान पहले दो बार खतौली से विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र कश्यप और बसपा से अनीस ने चुनाव लड़ा है। नतीजों पर सबकी निगाह टिकी हुई है।
विज्ञापन

चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा ने दिवंगत मंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को मैदान में उतारा। जबकि सपा-रालोद गठबंधन से दो बार के विधायक पंकज मलिक ने चुनाव लड़ा। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का गांव इसी विधानसभा में है। चुनाव के दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने बेटे पंकज के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सदर सीट से भाजपा ने कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को टिकट दिया, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने सौरभ स्वरूप बंटी को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने सुबोध शर्मा और बसपा ने पुष्पांकर पाल पर दांव खेला। सीट इस बार कयासों और अटकलों में फंसी हुई है।
खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने विधायक विक्रम सैनी और सपा-रालोद गठबंधन ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी को मैदान में उतारा था। बसपा से चुनाव लड़े पूर्व विधायक करतार भड़ाना ने यहां मुकाबले को रोचक बना दिया है। बसपा को मिलने वाले वोटों पर सबकी निगाह रहेगी।
मीरापुर विधानसभा में 2017 का मुकाबला सियासी गलियारों में आज भी चर्चा का विषय है। तब भाजपा से चुनाव लड़े अवतार भड़ाना सिर्फ 193 वोटों से चुनाव जीते थे। इस बार भाजपा ने यहां से पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी को मैदान में उतारा, जबकि गठबंधन ने चंदन चौहान पर दांव खेला। बसपा ने सालिम और कांग्रेस ने पूर्व विधायक मौलाना जमील को चुनाव लड़ाया। यहां इस बार भी कड़े मुकाबले के आसार हैं।
पुरकाजी सुरक्षित सीट पर भाजपा ने विधायक प्रमोद उटवाल पर भरोसा जताया, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने दो बार के विधायक अनिल कुमार को मैदान में उतारा था। बसपा के सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हो गए हैं।
दांव पर बालियान, मलिक और अग्रवाल की प्रतिष्ठा
जिले की छह विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। नतीजे भविष्य की राजनीति भी तय करेंगे।

नतीजे आएंगे, इन पर रहेगी सबकी निगाह
आज नतीजे आएंगे। जिन नेताओं पर सबकी निगाह टिकी होगी, उनमें पुरकाजी से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री दीपक कुमार, रालोद के दो बार के विधायक राजपाल बालियान, चरथावल से प्रत्याशी और दो बार के विधायक पंकज मलिक, पुरकाजी से प्रत्याशी अनिल कुमार, खतौली से प्रत्याशी पूर्व सांसद राजपाल सैनी, मीरापुर से चुनाव लड़े पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, खतौली के पूर्व विधायक करतार भड़ाना के प्रदर्शन पर सबकी निगाह रहेगी।

राजपाल सैनी।

राजपाल सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चंदन चौहान।

चंदन चौहान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

उमेश मलिक।

उमेश मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सपना कश्यप।

सपना कश्यप।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कपिल देव।

कपिल देव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

प्रमोद उटवाल।

प्रमोद उटवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विक्रम सैनी।

विक्रम सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

प्रशांत चौधरी।

प्रशांत चौधरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed