फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...how mercy to stone pelters like every CM Yogi

......हर सीएम योगी जैसा पत्थरबाजों पर रहम कैसा

Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
...how mercy to stone pelters like every CM Yogi
मेला पंडाल में एक शाम बुलडोजर बाबा के नाम में गीत प्रस्तुत करते स्टार प्रचारक रॉकी मित्तल - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को एक शाम बुलडोजर बाबा के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मोदी योगी भक्त स्टार प्रचारक रॉकी मित्तल ने अपने गीतों से राष्ट्रभक्तों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

रॉकी मित्तल ने गाया मैं कट्टर हिंदू न कटने दूंगा गाय मेरी माता, बिजली का तार है हिंदू नंगी तलवार है हिंदू, हर सीएम योगी जैसा पत्थरबाजों पर रहम कैसा आदि गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्तों में जोश भरा। अंतरराष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि योगी बाबा के बुलडोजर ने प्रदेश में सड़कों का जाल बनाया है वहीं, गुंडे माफियाओं को थाने में तख्ती लगाकर आत्म समर्पण करने को मजबूर कर दिया। योगी जयनाथ ने गुरु गोरखनाथ की महिमा का वर्णन किया। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने किसान व मजदूर के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। शिवाजी सेना के अध्यक्ष अर्जित आर्य ने कहा कि जब तक हर घर से एक व्यक्ति छत्रपति शिवाजी के आदर्शों को नहीं अपनाएगा तब तक हिंदू राष्ट्र की कल्पना का विचार पूरा नहीं होगा। संयोजक ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बाबा के बुलडोजर की तरह एक हाथ से विकास और दूसरे हाथ से विधर्मियों का विनाश करने का काम करेंगे। तभी अखंड भारत का निर्माण होगा। कार्यक्रम में बुलडोजर के ड्राइवर रिजवान और भाजपा नेता सव्वाल राणा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजयकांत चौहान, डॉ. दीपक सोम, राजकुमार राणा, आकाश राणा, अमित धीमान, राघव धीमान, सागर सैनी, भानू प्रताप, गौरव राणा, बिजेंद्र गुप्ता व राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed