{"_id":"577961834f1c1b6d697f9fda","slug":"houses-fell-trapped-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिरा, मलबे में दबे सात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिरा, मलबे में दबे सात लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान गिरा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में रविवार सुबह हुई तेज बारिश में गोधना गांव में एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर बच्चों समेत परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
गोधना निवासी उस्मान मजदूरी करता है, रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा खाना खा रहा था। पास ही उसके बच्चे व छोटा भाई इरफान भी बैठा हुआ था। इसी दौरान आई तेज बारिश में उसका मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर उस्मान, इरफान, तहसीन और बच्चे सादिका, शाहिद, रिहान, सुफरान घायल हो गए। घर में रखा सामान भी मलबे के नीचे आकर नष्ट हो गया।
मकान के गिरने की आवाज पर महल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते इरफान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। उधर, मकान गिरने की सूचना पर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।