फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   House collapsed in rain, brother and sister killed, four injured

बारिश में मकान गिरा, भाई-बहन की मौत, चार गंभीर

Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in rain, brother and sister killed, four injured
मुजफ्फरनगर हादसा :::::: बारिश के चलते मिमलाना में गिरी मकान की छत । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मिमलाना गांव में शुक्रवार की रात हुआ हादसा, एसडीएम ने कराया राहत कार्य
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया
- राज्यमंत्री ने जाना हाल और नौ लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे मिमलाना गांव में शुक्रवार की रात बारिश के दौरान कच्ची छत का मकान गिर गया। गाटर के नीचे दबने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को अस्पताल पहुंचकर हाल जाना और नौ लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की घोषण की।
मिमलाना निवासी आस मोहम्मद शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे पर जबकि उसकी पत्नी सलमा अपने बेटे शानू (21) , शोएब (14), जुनेद (10), बेटी सना (11) और कलसुम (5) के साथ कमरे में सोए हुए थे। रात में लगभग 1:55 बजे मकान गिर गया। लोहे का गर्डर बच्चों के ऊपर आकर गिरा। हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। आस मोहम्मद ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने एसडीएम सदर परमानंद झा को सूचना दी। उन्होंने एंबुलेंस मौके पर भिजवाई। वे खुद लगभग दो बजकर 45 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंच गए। मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला गया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में शोएब और सना की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों की नौ लाख से होगी मदद: कपिल
दो बच्चों की मौत की सूचना पर राज्य मंत्री कपिल देव भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एसडीएम सदर को बुलाकर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से नो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। मृतकों को आपदा राहत में चार-चार लाख और घायलों को 12 हजार 500 रुपये के हिसाब से मदद होगी। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। कपिल देव ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हम हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed